ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को एडिलेड के ओवल में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 473/9 रनों पर पारी घोषित करने के बाद, इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों को जल्द आउट कर दिया, जिससे इंग्लिश टीम 8.4 ओवर में 17/2 रन जोड़े। अब इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया से 456 रनों से पीछे है। ऑस्ट्रेलिया के 473 रनों के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी में मिशेल स्टार्क और माइकल नेसर ने सलामी बल्लेबाज बर्न्‍स रोरी और हसीब हमीद को आउट करके मैच में टीम की स्थिति और मजबूत कर दी।

Advertisement

अंतिम सत्र में डेब्यू कर रहे नेसर और स्टार्क ने इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए। इससे पहले, नेसर और स्टार्क ने 51 गेंदों में 58 रनों की शानदार साझेदारी की थी।

Advertisement

गेंद के साथ स्टार्क ने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर बर्न्‍स को स्मिथ के हाथों कैच करवाकर आउट कर दिया। इसके बाद नेसर ने अपना पहला टेस्ट विकेट सिर्फ दूसरी गेंद पर हासिल किया और इसके थोड़ी देर बाद ही अंपायरों ने दूसरे दिन के खेल खत्म होने की घोषणा कर दी।

इससे पहले, मार्नस लाबुशेन ने  ने अपने करियर का छठा शतक जड़ा था। वहीं, कप्तान स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी ने अर्धशतक लगाया, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में नौ विकेट गंवाकर 473 रन बनाए।

संक्षिप्त स्कोर :

ऑस्ट्रेलिया ने 150.4 ओवरों में 473/9 (मार्नस लाबुशेन 103, डेविड वार्नर 95, स्टीव स्मिथ 93, जेम्स एंडरसन 2/58) इंग्लैंड ने 8.4 ओवरों में 17/2 (माइकल नेसर 1/4, मिशेल स्टार्क 1/11)
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार