Australia Squad For Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया ने अगले महीने से होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को शामिल किया गया है, जो आगामी श्रीलंका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा नहीं हैं। 

Advertisement

कमिंस फिलहाल पितृत्व अवकाश पर हैं और उन्हें टखने की समस्या का आकलन करने के लिए स्कैन से गुजरना है। हाल ही में खत्म  हुई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान कमिंस को यह चोट लगी थी। उनकी अगुआई में ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से से सीरीज में जीत हासिल की। वहीं हेज़लवुड अभी भी पिंडली की चोट से उबर नहीं पाए हैं। इस चोट के चलते वह भारत के खिलाफ सीरीज के बीच में ही बाहर हो गए थे। 

Advertisement

चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा, "यह एक संतुलित और अनुभवी टीम है, जिसके मुख्य खिलाड़ी पिछले वनडे वर्ल्ड कप, वेस्टइंडीज सीरीज, पिछले साल इंग्लैंड के सफल दौरे और हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ घर में हुई सीरीज में टीम का हिस्सा थे।  "

कमिंस, हेजलवुड के अलावा नाथन एलिस और मिचेल स्टार्क तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में हैं, वहीं एडम जाम्पा इकलौते स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं। 

ऑलराउंडर आरोन हार्डी औऱ मैथ्यू शॉर्ट भी टीम का हिस्सा हैं, वहीं एलेक्स कैरी टीम में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल हुए हैं। 2023 वर्ल्ड कप में मौका ना मिलने के बाद पिछले साल सितंबर में इंग्लैंड दौरे से उन्होंने टीम में वापसी की थी। कैरी के अलावा बैकअप विकेटकीपर के तौर पर जोश इंग्लिस हैं, जो फिलहाल पिंडली की चोट से उभर रहे हैं। मार्कस स्टोइनिस में टीम में शामिल हैं, जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप के बाद से सिर्फ एक वनडे मैच ही खेला है। 

ऑस्ट्रेलिया को इस महीने के अंत में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद एकमात्र वनडे मैच खेलना है। ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप बी में इंग्लैंड (22 फरवरी), साउथ अफ्रीका (25 फरवरी) और अफगानिस्तान (28 फरवरी) के साथ रखा गया है।

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार