ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज़ जोश ब्राउन क्रिकेट की दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। पिछले एक साल में उन्होंने अपनी पावर हिटिंग से काफी लाइमलाइट लूटी है और ये सिलसिला अभी भी जारी है। बिग बैश लीग (बीबीएल) में धमाल मचाने के बाद अब वो मैक्स60 कैरेबियन टूर्नामेंच में अपना जादू बिखेर रहे हैं।

Advertisement

इस टूर्नामेंट के फाइनल में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए और सिर्फ 18 गेंदों पर 60 रन बना दिए। ब्राउन ने मैच के पहले ही ओवर में अपने इरादे जाहिर कर दिए और सबसे पहले उन्होंने विपक्षी टीम के गेंदबाज़ इसुरु उदाना को रिमांड पर लेते हुए पहले ओवर में ही 26 रन बना दिए। इसुरु उदाना इससे पहले श्रीलंका और आरसीबी के लिए भी खेल चुके हैं लेकिन इस मैच में जोश ब्राउन ने उनका बिल्कुल भी लिहाज़ नहीं किया।

Advertisement

उदाना ने मैच की पहली गेंद अच्छी डाली जिस पर जोश ब्राउन के बल्ले का किनारा लगा लेकिन गेंद विकेटकीपर के पास से निकलते हुए बाउंड्री के पार चली गई। दूसरी गेंद पैड पर फुल डाली गई थी और ब्राउन ने आसानी से इस पर डीप स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर ब्राउन ने चौका लगाया और अपनी क्लास का प्रदर्शन किया।

अगली गेंद पर गेंदबाज को कुछ राहत मिली और ब्राउन से ये डॉट बॉल हो गई, लेकिन अगली गेंद पर फिर से ब्राउन ने अपना आक्रमण जारी रखा और धीमी फुलिश डिलीवरी पर वाइड लॉन्ग ऑन पर छक्का लगा दिया। अंतिम गेंद फिर से स्लॉट में थी और ब्राउन ने इस पर भी एक लंबा छक्का लगा दिया। ब्राउन इस समय जिस फॉर्म में खेल रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई जर्सी अब उनसे ज्यादा दूर नहीं है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार