पर्थ, 10 नवंबर | ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में हुए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड पर 208 रनों की बड़ी जीत हासिल की, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कोच डेरेन लेहमन आने वाले अभ्यास सत्र में अपने खिलाड़ियों की फील्डिंग पर जमकर काम करने के मूड में हैं। लेहमन ने पहले टेस्ट मैच के दौरान अपनी टीम की फील्डिंग को लेकर असंतुष्टि जताई है और कहा है कि इसमें सुधार लाने के लिए काम किए जाने की जरूरत है।

Advertisement

लेहमन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए गए बल्लेबाजों जोए बर्न्सस और उस्मान ख्वाजा को टेस्ट मान्यता प्राप्त टीम के मानक के अनुरूप अपनी फिटनेस बनाए रखने पर जोर दिया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ब्रिस्बेन टेस्ट में खराब फील्डिंग की और कई मौके गंवाए। लेहमन से जब ऑस्ट्रेलिया के फील्डिंग स्तर के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब 'औसत' आया।

लेहमन ने कहा, "यहां तक कि मैदान के किनारे वाले हिस्सों में भी हमारी फील्डिंग खराब रही, जिस पर कभी हमें गर्व होता था। इसलिए आने वाले दिनों में खिलाड़ियों को इस पर कठिन मेहनत करनी होगी। हम ऐसी अनेक गेंदें रोक सकते थे, जिन्हें हम नहीं रोक पाए।"

(आईएएनएस)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार