24 फरवरी। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के कारण भारत की टीम 20 ओवर में केवल 126 रन ही बना सकी। भारत के तरफ से केएल राहुल ने 50 रन बनाए तो वहीं धोनी केवल 29 रन ही बना सके। धोनी ने 29 रन बनानें के लिए 37 गेंद का सामना किया। स्कोरकार्ड
आपको बात दें कि ऑस्ट्रेलिया के तरफ से नाथन कल्टर नाइल ने 3 विकेट लिए तो वहीं जेसन बेहरनडोर्फ, एडम जंपा, पैट कमिंस ने 1 - 1 विकेट चटकाए। एक विकेट रन आउट के तौर पर गिरा।
आस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने भारत के साथ जारी पहले टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।