मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को यहां के मनुका ओवल मैदान पर भारत के साथ जारी पहले टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही हैं। इससे पहले दोनों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीता था।

Advertisement

टी20 सीरीज के बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच एडिलेड में होगा। यह दोनों टीमों के बीच अब तक का पहला पिंक बॉल टेस्ट होगा।

Advertisement

भारत के लिए टी. नटराजन टी20 डेब्यू कर रहे हैं। नटराजन ने दो दिन पहले अपना पहला वनडे मैच खेला था और दो विकेट लिए थे।

टॉस के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, "नए लड़कों को मौका मिलता देख खुशी हो रही है। हमने गेंदबाजों के वर्कलोड को अच्छी तरह मैनेज किया है। हमने बीते समय में अच्छी टी20 क्रिकेट खेली है और अब हमारा प्रयास उसी को जारी रखना होगा।"

टीमें :

ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), डी’आर्सी शॉट, मैथ्यू वेड, स्टीव स्मिथ, मोइसिस हेनरिक्स, ग्लैन मैक्सवेल, सीन एबॉट, मिशेल स्टर्क, मिशेल स्पीपसन, जोस हाजलेवुड और एडम जाम्पा।

Advertisement

भारत : शिखर धवन, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, टी. नटराजन, मोहम्मद शमी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार