Australia vs England Perth Test: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने शुक्रवार (नवंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। स्टार्क ने 12.5 ओवर में 58 रन देकर 7 विकेट हासिल किए औऱ कई खास रिकॉर्ड्स बना दिए।
करियर का बेस्ट प्रदर्शन
स्टार्क ने इस मुकाबले में अपने टेस्ट करियर का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन किया है। इससे पहले उन्होंने इस साल ही वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्स्टन में हुए मुकाबले में 9 रन देकर 6 विकेट लिए थे। पहली बार उन्होंने अपने करियर में एक पारी में 7 विकेट लिए हैं।
इसके अलावा इस स्टेडियम में किसी भी गेंदबाज द्वारा बेस्ट प्रदर्शन का रिकॉर्ड स्टार्क ने अपने नाम कर लिया।
सबसे ज्यादा विकेट
पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में स्टार्क टॉप पर आ गए हैं, उनके आब 11 पारियों मे 33 विकेट हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने स्पिनर नाथन लियोन (29 विकेट) को पीछे छोड़ा।
ग्राहम मैकेंजी को पछाड़ा
ऑस्ट्रेलिया के लिए बतौर तेज गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में स्टार्क तीसरे नंबर पर आए हैं। स्टार्क ने 193 पारियों में 17वीं बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में ग्राहम मैकेंजी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 113 पारी में 16 बार यह कारनामा किया था।
स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाजों में शुमार हो गए हैं। उनके 193 पारी में 409 विकेट हो गए हैं औऱ इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के कर्टली एम्ब्रोस को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 179 पारियों में 405 विकेट लिए हैं।
इसके अलावा उन्होंने एशेज में 100 विकेट भी पूरे किए हैं । स्टार्क पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं,जिन्होंने इस फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 100 विकेट लि हैं।
गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम स्टार्क की कहर गेंदबाजी के चलते पहली पारी में 172 रन पर ऑलआउट हो गई। स्टार्क के अलावा डेब्यू मैच खेल रहे ब्रेंडन डॉगेट ने 2 विकेट औऱ कैमरून ग्रीन ने 1 विकेट लिया।