Australia vs Bangladesh 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने बांग्लादेश के खिलाफ मैके में दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। स्टार्क ने 10 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके साथ ही उन्होंने अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट
स्टार्क ने टेस्ट मैच की पहली गेंद पर बांग्लादेश के ओपनर शादमान इस्लाम को अपना शिकार बनाया। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं, उन्होंने चौथी बार यह कारनामा किया है।
इससे पहले उन्होंने दिमुथ करुणारत्ने, रोरी बर्न्स और यशस्वी जायसवाल को टेस्ट की पहली गेंद पर आउट करने का कारनामा किया है। स्टार्क ने इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के पेड्रो कॉलिन्स (3) को पीछे छोड़ा।
जेम्स एंडरसन को भी छोड़ा पीछे
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं। यह नौंवी बार है जब उन्होंने एक टेस्ट मैच के पहले ओवर में विकेट लिए हैं और इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज जेम्स एंडरसन (8) को पीछे छोड़ा।
टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट
मिचेल स्टार्क- 9
जेम्स एंडरसन- 8
रे लिंडवॉल- 7
रिचर्ड हैडली- 7
कपिल देव- 7
वकार यूनुस-चमिंडा वास को पछाड़ा
स्टार्क ने पहली पारी में बांग्लादेश के 4 गेंदबाजों को 0 पर आउट किया। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार बल्लेबाजों को 0 पर आउट करने वाले गेंदबाजों में स्टार्क पांचवें नंबर पर आ गए हैं। पहली पारी के बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 149 बार खिलाड़ियों को 0 पर आउट कर चुके हैं। इस लिस्ट में वह वकार यूनुस और चमिंडा वास से आगे निकले।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही ऑस्ट्रेलिया टीम ने इस मुकाबले में बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। जिसके बाद स्टार्क की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश की टीम पहली पारी में सिर्फ 64 रनों पर ऑलआउट हो गई।