South Africa vs Australia 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) के पास रविवार (27 सितंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में होने वाले दूसरे वनडे मैच में इतिहास रचने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए 250 वनडे विकेट

स्टार्क ने अभी तक वनडे में 131 मैच की 131 पारियों में 247 विकेट लिए हैं। अगर वह 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह वनडे इंटरनेशनल में अपने 250 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन जाएंगे। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा वनडे विकेट

ग्लेन मैग्राथ- 380 विकेट

ब्रेट ली- 380 विकेट    

शेन वॉर्न- 291 विकेट

मिचेल स्टार्क- 247 विकेट

सबसे तेज 250 वनडे विकेट

अगर स्टार्क इस मैच में ही यह मुकाम हासिल कर लेते हैं तो वनडे में सबसे तेज 250 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक के नाम है, जिन्होंने 138 मैच में यह आंकड़ा हासिल किया था। 

वनडे में सबसे तेज 250 वनडे विकेट

सकलैन मुश्ताक- 138 मैच

ब्रेट ली- 139 मैच

वकार यूनिस- 148 मैच

एलन डोनाल्ड- 148 मैच

बता दें कि डरबन में खेले गए पहले वनडे मैच में स्टार्क का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, उन्होंने अपने कोटे के 10 ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 60 रन दिए हैं। 

गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज में फिलहाल साउथ अफ्रीका टीम 1-0 से आगे है।

ऑस्ट्रेलिया टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल मार्श, जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जोएल डेविस, जैक एडवर्ड्स, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार