Australia Playing XI for first T20I v Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार (7 जून) को कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर,मिचेल मार्श स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल,जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क की वापसी हुई है। 

Advertisement

वॉर्नर और मार्श ने पिछले साल दुबई में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल मुकाबले के बाद से इस फॉर्मेट में कोई मुकाबला नहीं खेला है। वहीं स्मिथ,मैक्सवेल, हेजलवुड और स्टार्क आखिरी बार फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ खेले थे। 

Advertisement

इस प्लेइंग इलेवन में 9 खिलाड़ी वो हैं, जिन्होंने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती थी। गेंदबाज पैट कमिंस और एडम जाम्पा इस सीरीज का हिस्सा नहीं है। कमिंस को आराम दिया गया है वहीं जाम्पा अपने पहले बच्चे के जन्म के चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच के बाद पांच मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी और फिर दो टेस्ट मैच की सीरीज होगी। 

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचे मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, जोश हेज़लवुड 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार