Australia Playing XI For First Test vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार (25 जून) से बारबाडोस में होने वाले तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। टीम में स्टीव स्मिथ नहीं हैं जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान चोटिल हो गए थे और बाकी मुकाबलों में भी उनके खेलने को लेकर संशय है। 

Advertisement

खराब फॉर्म से गुजर रहे मार्नस लाबुशेन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। कप्तान कमिंस के अनुसार उनकी पोजिशन नंबर 3 पर कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी करेंगे। स्मिथ की जगह टीम में आए विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस नंबर 4 की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

Advertisement

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में लाबुशेन ने उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर ओपनिंग की थी, लेकिन पहले टेस्ट मैच में युवा बल्लेबाज सोम कोंस्टास ओपनिंग करेंगे। कोंस्टास ने भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीता था। 

गेंदबाजी डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड,पैट कमिंस और नाथन लियोन पर ही रहेगी। स्कॉट बोलैंड को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया है।

लाबुशने को क्यों किया गया प्लेइंग इलेवन से बाहर

लाबुशेन टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ साल बेहद खराब रहे हैं। अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत करने के बाद, 2023 में लाबुशेन के आंकड़ों में बड़ी गिरावट आई। पिछले 2 सालों में, उनका औसत केवल 30.93 और 16.17 रहा है, इसलिए चयनकर्ताओं को कठोर फैसला लेना पड़ा। लाबुशेन के पास WTC फाइनल के दौरान अपनी जगह बचाने का एक आखिरी मौका था, लेकिन विफल रहे। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

Also Read: LIVE Cricket Score

उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, नाथन लियोन।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार