Cricket World Cup: दिल्ली में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के 24वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नया इतिहास रच दिया है। वनडे वर्ल्ड कप में कंगारू टीम ने नीदरलैंड पर 309 रन से जीत दर्ज की। यह वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी टीम की रन के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

Advertisement

सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (104) और आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (106) के शानदार शतकों तथा स्टीव स्मिथ (71) और मार्नस लाबुशेन (62) के अर्धशतकों से ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स के खिलाफ बुधवार को विश्व कप मुकाबले में 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन बनाए थे।

Advertisement

बड़े स्कोर के दबाव में नीदरलैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। उनका टॉप ऑर्डर पावरप्ले में ही चलता बना। 400 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम 21 ओवर में 90 रनों पर ही सिमट गई।

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिनर एडम जाम्पा ने 4 और मिचेल मार्श ने 2 विकेट लिए। जबकि, अन्य गेंदबाजों के खाते में 1-1 विकेट आया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार