मैनचेस्टर, 8 सितम्बर | तेज गेंदबाज पैट कमिंस (43 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने यहां ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को मेजबान इंग्लैंड को 185 रनों से करारी शिकस्त देकर एशेज पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार एशेज सीरीज जीती थी और इस बार भी उसने अब 2-1 की बढ़त बना ली है। इस जीत के बाद अब एशेज ऑस्ट्रेलिया  के पास ही बरकरार रहेगा। इंग्लैंड अब अगर पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच जीतता भी है तो वह केवल सीरीज 2-2 से बराबर ही कर सकती है, लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया  से एशेज नहीं छीन सकती है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया  ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 497 रन बनाकर घोषित कर दी थी और फिर उसने इंग्लैंड को उसकी पहली पारी में 301 रन पर ऑलआउट करके 196 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

 
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया  ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 186 रन बनाकर घोषित कर दी और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 383 रनों का लक्ष्य रखा।

मेजबान इंग्लैंड की टीम इस लक्ष्य के जवाब में 91.3 ओवरों में 197 रनों पर ऑलआउट हो गई और इस तरह आस्ट्रेलिया ने 185 रनों से चौथा टेस्ट मैच अपने नाम कर लिया।

इंग्लैंड ने चायकाल के बाद छह विकेट पर 166 रन से आगे खेलना शुरू किया। मेजबान टीम ने बटलर के रूप में अपना सबसे किमती विकेट खो दिया। बटलर को जोश हैजलवुड ने बोल्ड किया। बटलर ने 111 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 34 रन बनाए। बटलर का विकेट 172 के स्कोर पर गिरा।

बटलर के आउट होने के बाद मेजबान टीम ने 173 के स्कोर पर जोफरा आर्चर(1) के रूप में आठवां, 196 के स्कोर पर जैक लीच (12) के रूप में नौंवा और 197 के रूप में क्रैग ओवर्टन (21) के रूप में अपना 10वां विकेट खो दिया।

Advertisement

मेजबान इंग्लैंड के लिए उसकी दूसरी पारी में जोए डेनली ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। उनके अलावा जेसन रॉय ने 31, जॉनी बेयरस्टो ने 25 और बेन स्टोक्स तथा जोफरा आर्चर ने एक-एक रनों का योगदान दिया। सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्‍स और कप्तान जोए रूट खाता खोले बिना आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया  के लिए पैट कमिंस ने दूसरी पारी में चार, नाथन लॉयन ने और जोश हेजलवुड ने दो-दो जबकि मिशेल स्टार्क और मार्नस लाबुशाने ने एक-एक विकेट लिए।

मैच की पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया ई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार