विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को साउथ अफ्रीका दौरे पर होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह एलेक्स कैरी को टीम में शामिल किया गया है। वेड को हालांकि न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में चुना गया है। ऑस्ट्रेलिया टीम एक ही समय पर दो देशों की दौरा करेगी।

Advertisement

न्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम सात फरवरी को रवाना होगी, जबकि साउथ अफ्रीका दौरे के लिए बायो सिक्योर के उपायों का जायजा लेने के बाद टीम को रवाना किया जाएगा।

Advertisement

मुख्य कोच जस्टिन लैंगर टेस्ट टीम के साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएंगे, जबकि सहायक कोच एंड्रयू मैक्डॉनाल्ड टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे। न्यूजीलैंड दौरे पर ऑस्ट्रेलिया टीम को 22 और 25 फरवरी तथा तीन, पांच और आठ मार्च को पांच मैचों की टी 20 सीरीज खेलनी है।

वेड ने भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 173 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम: एरॉन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, एश्टन एगर, जेसन बेहरेडोर्फ, मिचेल मार्श, ग्लैन मैक्सवैल, बेन मैक्डरमोट, रिले मेरेडिथ, जो फिलिप, झाई रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, तनवीर संगा, डी’आर्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोयनिस, एश्टन टर्नर, एंड्रयू टाइ, एडम जाम्पा।

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम : टिम पेन (कप्तान), पैट कमिंस, सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशैन, माइसिस हेनरिक्स, नाथन लॉयन, माइकल नेसर, जेम्स पैटिंसन, विकल पुकोवस्की, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्क स्टेकेटी, मिचेल स्वेप्सन, डेविड वॉर्नर।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार