दुबई, 8 जनवरी (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में 4-0 से जीत हासिल करने के साथ ऑस्ट्रेलिया ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ओर से जारी टेस्ट टीमों की रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। इंग्लैंड सीरीज में मिली हार के कारण नीचे खिसकते हुए पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज की शुरुआत टेस्ट टीमों की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर रहते हुए की थी और अब वह 104 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। 

Advertisement

इस रैंकिंग में पहले 105 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहने वाली इंग्लैंड टीम अब 99 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। इस रैंकिंग में भारतीय टीम 124 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। क्रुणाल पांड्या की वाइफ बला की खूबसूरत है, देखकर दंग रह जाएगें PHOTOS

पहले स्थान पर काबिज भारतीय टीम से ऑस्ट्रेलिया 20 अंक पीछे है, वहीं दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका से 11 अंक पीछे है। 

 

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वर्तमान में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज जारी है। यह सीरीज जोहानसबर्ग में 28 जनवरी को समाप्त होगी। इसके बाद टेस्ट टीमों की रैंकिंग में बदलाव देखने को मिल सकता है। क्रुणाल पांड्या की वाइफ बला की खूबसूरत है, देखकर दंग रह जाएगें PHOTOS

इसके अलावा, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज भी 28 जनवरी को ही समाप्त होगी। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया इसके बाद चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका जाएगा, तो एक मार्च से शुरू होगी और तीन अप्रैल को समाप्त होगी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार