Australia vs England 2nd Test Day 1 Highlights: जो रूट (Joe Root) के शानदार शतक के दम पर इंग्लैंड ने ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे एशेज सीरीज 2025-26 के दूसरे टेस्ट (डे-नाइट) मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 325 रन बना लिए हैं। पहले दिन के अंत पर 
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही, बेन डकेट (0) औऱ ओली पोप(0) बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

Advertisement

इसके बाद जैक क्रॉली और जो रूट ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की।  क्रॉली ने 93 गेंदों में 76 रन की पारी खेली। इसके बाद रूट और हैरी ब्रूक के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। ब्रूक ने 33 गेंदों में 31 रन बनाए। अपने टेस्ट करियर का 40वां औऱ ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला शतक जड़ते हुए रूट गेंदों में रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने 12 चौके जड़े और एशेज में 400 या उससे ज्यादा चौके जड़ने वाले डॉन दूसरे खिलाड़ी हने। ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले दिन मिचेल स्टार्क ने 6 लिए। यह सीरीज में दूसरी बार है जब उन्होंने सीरीज में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनके अलावा माइकल नेसर और स्कॉट बोलैंड ने 1-1 विकेट लिया। गौरतलब है कि पांच मैच की सीरीज में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम 1-0 से आगे है।

टीमें इस प्रकार हैं

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): जेक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), माइकल नेसर, मिशेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार