Australia vs England: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में नाथन लायन ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। इंग्लैंड के ज्यादातर बल्लेबाज नाथन लायन के सामने बेबस दिखे लेकिन कुछ हद तक इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने उन्हें काउंटर करने की कोशिश की।

Advertisement

 नथन लायन जिस तरह से अपनी घूमती गेंदों पर बल्लेबाजों को छका रहे थे उसकी काट बेन स्टोक्स ने अलग तरह से तलाशी। 79वें ओवर की तीसरी गेंद पर बेन स्टोक्स घुटनों पर बैठे और नथन लायन की गेंद को सीमा पार पहुंचा दिया। हालांकि, बेन स्टोक्स का ये छक्का भी इंग्लैंड की मुर्दा बल्लेबाजी में जान ना फूंक सका।

Advertisement

बेन स्टोक्स ने 34 रन बनाए। वहीं यह मैच नाथन लायन के लिए खास रहा। नाथन लायन ने पहली पारी में 3 विकेट झटके। मालूम हो कि हाल ही में एशेज सीरीज में ही नाथन लायन ने अपने करियर में 400 टेस्ट विकेट लेने का कारनामा किया था। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 473 रन बनाने के बाद पारी घोषित की थी।

 जिसके जवाब में मेहमान इंग्लैंड की टीम महज 236 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए वहीं कप्तान जो रूट ने 62 रनों की पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट झटके।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार