Australia vs England: मेलबर्न के मैदान पर एशेज टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम का यह फैसला गलत साबित हुआ और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से घुटने टेक दिए।

Advertisement

लगातार गिरते विकेटों के बीच इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कुछ हद तक टीम को सहारा देने की कोशिश की और शानदार 50 रनों की पारी खेली। जो रूट लय में थे और उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि वो आसानी से लंबी पारी खेल सकते हैं लेकिन ऐसा ना हो सका। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने उन्हें दिन में तारे दिखा दिए।

Advertisement

33वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्टार्क की बाहर जाती गेंद पर कप्तान जो रूट ने बल्ला लगा दिया और गेंद सीधा विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई। वहीं अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में महज 185 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 40 रन बना लिए हैं।

बता दें कि इंग्लैंड की टीम इस सीरीज में काफी मुश्किल में है। सीरीज के पहले दो मैच वह हार चुकी है और अगर उसे सीरीज में बने रहना है तो उसके लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। अगर इंग्लैंड इस मुकाबले को हारती है तो फिर 5 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 3-0 की अजेय बढ़त बना लेगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार