Australia vs England: एडिलेड के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में नाथन लायन ने अपनी घूमती गेंदों पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को जमकर नचाया। इंग्लैंड के ज्यादातर बल्लेबाज नाथन लायन के सामने बेबस नजर आए और एक के बाद एक पवेलियन जाते गए।

Advertisement

वहीं नाथन लायन ने जिस तरह अपनी घूमती गेंद पर क्रिस वोक्स को फंसाया उसने दिग्गज रिकी पोंटिंग को भी उनका मुरीद बना दिया। जिस वक्त नाथन लायन ने क्रिस वोक्स को क्लीन बोल्ड किया था उस वक्त रिकी पोंटिंग कमेंट्री कर रहे थे। पोंटिंग ने कहा, 'यह उच्चतम श्रेणी की ऑफ स्पिन है।'

Advertisement

वाकई जिस तरह से नाथन लायन की गेंद घूमी थी वो दर्शाती है कि आखिर क्यों नाथन लायन की गिनती टेस्ट क्रिकेट के दिग्गजों में होती है। खबर लिखे जाने तक नाथन लायन ने 3 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। मालूम हो कि हाल ही में एशेज सीरीज में ही नाथन लायन ने अपने करियर में 400 टेस्ट विकेट लेने का कारनामा किया। 

वहीं अगर टेस्ट मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 473 रन बनाने के बाद पारी घोषित की। जिसके जवाब में मेहमान इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। जो रूट ने डेविड मलान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी की इसके अलावा इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी में कुछ भी खास नहीं रहा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार