Australia VS West Indies 1st T20I: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच को वेस्टइंडीज टीम ने 18 रनों से जीत लिया है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। रसेल ने 28 गेंद पर 51 रनों की पारी खेली।

Advertisement

अपनी इस ताबड़तोड़ पारी के दौरान आंद्रे रसेल ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर कहर बनकर टूटे थे। आंद्रे रसेल ने स्टार्क की गेंद पर 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। मिचेल स्टार्क की तेज रफ्तार की गेंद पर जिस कदर आंद्रे रसेल कहर बनकर टूटे थे वह स्टार्क को लंबे समय तक याद रहने वाला है।

Advertisement

आंद्रे रसेल के ताबड़तोड़ छ्क्के की कल्पना आप इसी बात से कर सकते हैं कि उनके द्वारा लगाया गया छ्क्का स्टेडियम पार चला गया था। वहीं अगर मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाए थे। जवाब में कंगारू टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 127 रनों पर सिमट गई।

इस जीत के साथ वेस्टइंडीज की टीम 5 टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई। वेस्टइंडीज की इस जीत में आंद्रे रसेल ने जहां बल्ले से कमाल किया वहीं गेंद से भी उन्होंने 1 विकेट चटकाया था। आंद्रे रसेल के अलावा ओबेड मैककॉय ने भी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ओबेड मैककॉय को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।  

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार