नॉटिघम, 6 जून (CRICKETNMORE)| वेस्टइंडीज आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में आज मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों ने अपने पहले मैचों में एकतरफा जीत हासिल की थी।

Advertisement

वेस्टइंडीज इस टूर्नामेंट में ऐसी टीम की पहचान लेकर उतरी है जिसके पास वो खिलाड़ी हैं जिनके लिए हर मैदान छोटा है। क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट ऐसे खिलाड़ी हैं जो बड़े-बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ टीम ने जिस तरह की गेंदबाजी की उससे पता चला है कि इस टीम के पास गेंदबाजी में भी गहराई है।

Advertisement

युवा ओशाने थॉमस ने दमदार गेंदबाजी की थी। शेल्डन कॉटरेल, कप्तान जेसन होल्डर और रसेल ने भी अपना योगदान दिया था। विंडीज ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन तब किया था जब उसके दो मुख्य तेज गेंदबाज केमर रोच और शेनन गैब्रिएल बाहर थे।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पाकिस्तान के मुकाबले मजबूत है। एरॉन फिंच और डेविड वार्नर की सलामी जोड़ी शानदार फॉर्म में हैं। इन दोनों के अलावा उस्मान ख्वाजा और स्टीवन स्मिथ का बल्ला भी जमकर बोल रहा है। अंत में ग्लैन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी और मार्कस स्टोइनिस भी तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं।

 

ऐसे में विंडीज को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होगी क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वार्नर, फिंच या स्मिथ में से कोई एक भी चल गया थो बड़ा स्कोर लगभग तय है।
सभी जानते हैं कि विंडीज के लिए बल्लेबाजी में कुछ भी पक्का नहीं है। यह टीम 400 पार भी जा सकती है और 200 के अंदर भी सिमट सकती है। हालांकि टीम में इतनी फायरपावर है कि सस्ते में सिमटना मुश्किल लगता है।

यहां मिशेल स्टार्क की अगुआई वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण को परेशानी हो सकती है। स्र्टाक वर्ल्ड स्तर के गेंदबाज हैं। उनके अलावा पैट कमिंस, नाथन कल्टर नाइल और स्टेइनिस हैं।

Advertisement

स्पिन में टीम के पास एडम जाम्पा का विकल्प है।

टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने ऐसे संकेत दिए हैं कि अंतिम-11 में विंडीज के खिलाफ टीम में शायद ही कोई बदलाव हो।

टीमें ( सम्भावित) :

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, ग्लैन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा।

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, इविन लुइस, डारेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायेर,आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, निकोलस पूरन, शाई होप (विकेटकीपर), ओशाने थॉमस, शेल्टन कॉटरेल।
 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार