केपटाउन, 26 फरवरी - न्यूलैंड्स स्टेडियम में रविवार को खेले गए महिला टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका 19 रन से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार इस खिताब को अपने नाम करने में कामयाब रहा।

Advertisement

इससे पहले, टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने 20 ओवर में 156 रन बनाए थे। टीम की ओर से बेथ मूनी 53 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाकर नाबाद रहीं। इसके अलावा, गार्डनर ने भी 29 रन का सहयोग दिया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की ओर से मरिजन कप्प और शबनीम इस्माइल ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, मलाबा और ट्रायोन ने एक-एक विकेट लिया।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार