AU-W vs IN-W 1st ODI: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 सीरीज में हार के बाद बेहतरीन पलटलार करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले वनडे में 6 विकेट से हरा दिया। ब्रिस्बेन के एलन बोर्डर फील्ड में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने पहले वनडे मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए  215 रनों का था जिसे उन्होंने 4 विकेट खोकर 38.2 ओवर मेंं ही हासिल कर लिया।

Advertisement

इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर नेै टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने उनके इस फैसले को गलत साबित कर दिया। टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने 68 गेंदों पर 7 चौके ठोककर 58 रनों की पारी खेली। वहीं, कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने 84 गेंदों पर 53 रन बनाए। उनके अलावा काशवी गौतम ने 44 गेंदों पर 43 रन और ऋचा घोष ने 38 गेंदों पर 23 रनों का योगदान किया। इन्हीं पारियों के दम पर टीम इंडिया ने 48.3 ओवर में ऑल आउट होने से पहले 214 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।

Advertisement

बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों की तो एशले गार्डनर ने 7 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं मेगन शुट्ट ने 2 विकेट और अलाना किंग, ताहलिया मैकग्रा, डार्सी ब्राउन, और सोफी मोलिनेक्स ने एक-एक विकेट झटका। इसके बाद एक आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी रही और ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। हालांकि, इसी स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने फोएबे लिचफील्ड और जॉर्जिया वॉल के विकेट गंवा दिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस समय ऐसा लगा कि भारतीय टीम मैच में वापसी कर लेगी लेकिन इसके बाद कप्तान एलिसा हीली (50), बेथ मूनी (76) और एनाबेल सदरलैंड (नॉटआउट 48) ने ये सुनिश्चित किया कि ऑस्ट्रेलिया ये मैच आसानी से जीत जाए। भारत के लिए श्री चरणी ने 2 और दीप्ति शर्मा- क्रांति गौड़ ने 1-1 विकेट लिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है और अब भारतीय टीम के लिए अगला मैच जीतना बेहद जरूरी होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार