Australia Women vs India Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्‍ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में 17 साल की लड़की ऋचा घोष ने अपना डेब्यू किया। डेब्यू मुकाबले में ही ऋचा ने छोटी मगर यादगार पारी खेलकर फैंस का दिल जीत लिया। ऋचा घोष ने 50 गेंदों पर शानदार 44 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

इस पारी में ऋचा घोष ने 3 चौका और 1 छक्का जड़ा। ऋचा घोष ने ताहलिया मैक्ग्रा द्वारा फेंके जा रहे 49वें ओवर की अंतिम गेंद पर गगनचुंबी छ्क्का जड़ा। इस शॉट में आने वाले सुपरस्टार खिलाड़ी की झलक साफ नजर आती है। वहीं जिस तरह से ऋचा घोष बल्लेबाजी कर रही थीं उसे देखकर साफ पता चल रहा था कि भारत को एक नया सुपरस्टार मिल गया है।

Advertisement

ऋचा घोष महज 17 साल की खिलाड़ी हैं अगर वह इस तरह का प्रदर्शन जारी रखती हैं तो फिर वो दिन दूर नहीं जब उनकी गिनती भी महान खिलाड़ियों में हो। वहीं अगर मैच की बात करें तो ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान मेग लेनिंग ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना के 86 और ऋचा घोष के 44 रनों की पारी के बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाए थे।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत काफी खराब रही और उसने महज 52 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए। बता दें कि दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। ऑस्‍ट्रेलिया महिला टीम ने पहले वनडे मुकाबले में 54 गेंदें शेष रहते हुए 9 विकेट से टीम इंडिया को हराया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार