10 मार्च।  पीटर हैंड्सकॉम्ब की 117 रन और एश्टन टर्नर 84 रन की धमाकेदार पारी के बल पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया।  एश्टन टर्नर ने 43 गेंद पर 84 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 6 छक्के जमाए। 

Advertisement

पीटर हैंड्सकॉम्ब और उस्मान ख्वाजा ने पहले 192 रन की साझेदारी की फिर बाद में एश्टन टर्नर ने अकेले धमाकेदार पारी खेल भारत को कराकी शिकस्त दी। स्कोरकार्ड

Advertisement

सभी भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी समय में खराब गेंदबाजी की और साथ ही भारतीय फील्डरों ने काफी कैच छोड़कर ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने में मदद दी। आपको बता दें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 48वें ओवर में ही भारत के द्वारा दिए गए 359 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया।

भारत के तरफ से बुमराह ने 8.5 ओवर में 63 रन देकर 3 विकेट लिए तो वहीं भुवी ने 67 रन देकर 1 विकेट चटकाए। कुलदीप यादव ने 64 रन और चहल ने 10 ओवर में 80 रन देकर 1 विकेट चटकाए।

वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का यह सबसे बड़ी सफल चेस है। इससे पहले साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 334 रन को चेस करके मैच जीतने में कामयाबी पाई थी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार