आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल के दरवाजे पर दस्तक दे दी है। इस मैच के शुरू होने से पहले शायद ही किसी ने सोचा होगा कि ये मैच एक इमोशनल मैच में तब्दील हो जाएगा। जी हां, ये मैच दो कैरेबियाई खिलाड़ियों के लिए आखिरी मैच साबित हुआ।

Advertisement

वेस्टइंडीज के दो महान खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो और क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज के लिए अपना आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला और अब वो वेस्टइंडीज के लिए दोबारा खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। ब्रावो ने तो पहले ही रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था और इस मैच के शुरू होते ही गेल ने भी अपने फैंस को झटका देते हुए रिटायरमेंट ले ली।

ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद इन दोनों खिलाड़ियों को फैंस का अभिवादन स्वीकार करते हुए देखा गया लेकिन ये पल और भी इमोशनल और खास तब हो गया जब पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इन दोनों महान खिलाड़ियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान ब्रावो को वॉर्नर के साथ चैंपियन डांस भी करते हुए देखा गया।

जबकि गेल हमेशा की तरह जाते-जाते भी अपने फैंस को इमोशनल कर गए। गेल और ब्रावो जैसे खिलाड़ियों के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद टी-20 क्रिकेट में एंटरटेनमेंट की कमी आना लाज़मी है और ये भी एक कड़वा सच है कि हमें दूसरा गेल और ब्रावो कभी भी देखने को नहीं मिलेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार