Travis Head Unique Wicket Celebration: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी श्रीलंका क्रिकेट टीम मुश्किलों में नजर आ रही है। श्रीलंका की टीम दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 257 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क, मैथ्यू कुहनेमैन और नाथन लायन ने 3-3 विकेट लिए जबकि ट्रेविस हेड ने भी गेंद से जादू दिखाते हुए 1 विकेट लिया।

Advertisement

अपनी दमदार बल्लेबाजी के लिए मशहूर ट्रेविस हेड इस दौरे पर गेंद से भी ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं लेकिन दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन उनके विकेट से ज्यादा उनके जश्न ने हर किसी का ध्यान अपनी ओऱ खींचा। ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने अपने पहले ही ओवर में कामिंडू मेंडिस को आउट करके एक अनोखे अंदाज़ में विकेट का जश्न मनाया।

Advertisement

हेड के अनोखे जश्न का वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है। ये विकेट श्रीलंका की पहली पारी के 46वें ओवर में गिरा। अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर हेड ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद फेंकी। अतिरिक्त उछाल ने कामिंडू मेंडिस को हैरान कर दिया और गेंद को कट करने की कोशिश में वो स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद हेड एक अलग अंदाज़ में विकेट का जश्न मनाते दिखे। हेड अपने हाथों को ज़ोर-ज़ोर से झटकने लगे और हर कोई उनके इस सेलिब्रेशन का मतलब समझने में लग गया।

श्रीलंका की बात करें तो उनके लिए दिनेश चांदीमल ने 74 रन बनाए जबकि कुसल मेंडिस ने 85 रनों की पारी खेली। अपने करियर का 100वां और आखिरी टेस्ट खेल रहे करुणारत्ने ने 36 रन की पारी खेली। अब श्रीलंका को अगर घरेलू सीरीज में हार से बचना है तो उन्हें जल्दी से जल्दी ऑस्ट्रेलियाई टीम को ऑलआउट करना होगा और फिर दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार