ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) को दूसरे एशेज टेस्ट के दौरान पिंडली में काफी खिंचाव आ गया है और उनका सीरीज के बाकी मैचों में खेलना उनका पक्का नजर नहीं आ रहा है। लियोन गेंद को फील्ड करने के लिए दौड़ते समय चोट लगी और मैदान छोड़ने पर उन्हें फिजियो की मदद लेनी पड़ी। तब से, उन्हें घूमने के लिए बैसाखी का उपयोग करते देखा गया है और खेलने के लिए वापस नहीं लौटे हैं। 

Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि लियोन को लॉर्ड्स टेस्ट मैच खत्म होने के बाद रिहैबिलिटेशन पीरियड से गुजरना होगा। एशेज 2023 में बचे हुए मैचों के लिए लियोन की उपलब्धता पर फैसला लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच समाप्त होने के बाद किया जाएगा। आपको बता दे कि एशेज सीरीज 2023 के बचे हुए मैचों के लिए उनकी जगह टॉड मर्फी को शामिल किया जा सकता है।  

Advertisement

लियोन, जिन्होंने इंग्लैंड की पारी में जैक क्रॉली को आउट करके अपना 496वां टेस्ट विकेट लिया था। उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट में 13 ओवर में 35 रन खर्च करते हुए एक विकेट लिया। इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडन भी डाला। इससे पहले उन्होंने एजबेस्टन में पहले टेस्ट में आठ विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

आपको बता दे कि एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम स्टीव स्मिथ के शतक की मदद से 416 रन का स्कोर बनाने में सफल रही थी। वहीं इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 76.2 ओवरों में 325 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बेन डकेट ने बनाये। उन्होंने 134 गेंद का सामना करते हुए 9 चौको की मदद से 98 रन बनाये।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड। 

Also Read: Live Scorecard

Advertisement

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जोश टंग, जेम्स एंडरसन। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार