भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस हार गई लेकिन पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद कंगारू बल्लेबाजों ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसे देखकर भारतीय टीम दंग रह गई। ट्रैविस हेड की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम के खिलाफ काउंटर अटैक किया और पहले सेशन के बाद उन्हें बैकफुट पर रखा।

Advertisement

इस मैच के पहले दिन ट्रेविस हेड ने इतिहास रचते हुए शानदार शतक लगा दिया। उन्होंने बैज़बॉल अंदाज में खेलते हुए आतिशी बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों के हौंसले पस्त कर दिए। इस शतक के साथ ही हेड ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया। हेड वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

हेड इस मैच से पहले भी गजब की फॉर्म में चल रहे थे और इस मैच में मार्नस लाबुशेन के आउट होने के बाद जब वो बल्लेबाजी के लिए आए तो पहली ही गेंद से वो भारतीय गेंदबाजों पर हावी नजर आए। वो लगभग 100 के स्ट्राइक रेट से खेलते रहे। उनके और स्टीव स्मिथ के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने भारतीय टीम को बिल्कुल ही निराश कर दिया और दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम चौथी विकेट की तलाश करती रही।

द ओवल में पहले सेशन के बाद धूप नजर आई लेकिन ये धूप भारतीय गेंदबाजों के लिए मायूसी भी लेकर आई। कोई भी भारतीय गेंदबाज ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ को परेशान नहीं कर पाया और नतीजा ये रहा कि शमी की गेंद पर सिंगल लेकर हेड ने केवल106 गेंदों में अपना छठा टेस्ट शतक पूरा कर लिया, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार