19 अगस्त। आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ने सोमवार को एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में लॉर्डस मैदान पर की गई स्टीव स्मिथ की हूटिंग की निंदा की है। यह मैच बेनतीजा रहा जिसमें स्मिथ दूसरी पारी में चोट के कारण खेलने नहीं उतरे। 

Advertisement

स्मिथ को पहली पारी में जोफ्रा आर्चर की गेंद लग गई थी। तब वह रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए थे। कुछ देर बाद वह लौट कर आए और 92 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

Advertisement

स्मिथ जब मैदान छोड़कर जा रहे थे और जब मैदान में वापस आ रहे थे, इन दोनों समय दर्शकों ने उनका खड़े होकर अभिवादन किया लेकिन दर्शकदीर्घा में मौजूद एक समूह ने स्मिथ पर छींटाकशी की। 

मौरिसन ने अपने फेसबुक पर लिखा, "दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा लेकिन लॉर्ड्स के दर्शकों ने स्टीव स्मिथ पर छींटाकशी कर एशेज को पूरी तरह से बदनाम कर दिया।"

उन्होंने लिखा, "उनकी टेस्ट क्रिकेट में जिस तरह की वापसी रही है उसके बाद वह इंग्लैंड में सिर्फ सम्मान के हकदार हैं। वह चैम्पियन हैं और इस तरह की चीजें उन्होंने अतीत में संभाली हैं। मुझे स्टीव स्मिथ पर गर्व है।"

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, "दर्शकों को स्मिथ से एक-दो चीजें सीख लेनी चाहिए। मुझे इंतजार है कि इसका जवाब वह अपने बल्ले और गेंद से देंगे और एशेज घर लेकर आएंगे।"

Advertisement

इससे पहले आस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ियों ने भी इस वाकये की निंदा की थी। 

इंग्लैंड के समर्थक समूह बार्मी आर्मी ने हालांकि एक बयान जारी कर कहा है कि वह इस मामले में शामिल नहीं थे। 

उन्होंने ट्वीट किया, "हम लॉर्ड्स पर नहीं थे। हमने स्टीव स्मिथ पर छींटाकशी नहीं की। उन्हें सिर पर गहरी चोट लगी थी। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार