इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 36वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच में एडन मार्करम और आयुष बडोनी की फिफ्टी के बाद अब्दुल समद के आखिरी ओवर में धमाके ने लखनऊ को 180 तक पहुंचाया, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 178/5 तक ही पहुंच पाई।

Advertisement

एक समय राजस्थान को जीत के लिए 18 गेंदों में 25 रन चाहिए थे और यशस्वी जायसवाल के साथ रियान पराग खेल रहे थे लेकिन 18वें ओवर में यशस्वी के आउट होते ही मैच पलट गया और लखनऊ के लिए ये मैच पलटने का काम तेज गेंदबाज आवेश खान ने किया। आवेश ने 18वें ओवर की पहली ही गेंद पर ऐसी यॉर्कर डाली जिसका यशस्वी के पास कोई जवाब नहीं था और वो क्लीन बोल्ड होकर अपना विकेट गंवा बैठे।

Advertisement

आवेश की इस शानदार गेंद पर आउट होने के बाद यशस्वी का रिएक्शन सारी कहानी बयां कर रहा था। इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

वहीं, हार के बाद स्टैंड इन कैप्टन रियान पराग ने कहा कि उन्हें ये समझ पाना मुश्किल हो रहा है कि उनके लिए क्या गलत हुआ। उन्होंने खुद को इस हार का जिम्मेदार ठहराया। पराग ने मैच के बाद कहा, "अभी सभी भावनाओं को समझना वाकई मुश्किल है। मुझे नहीं पता कि हमने क्या गलत किया। मुझे लगता है कि हम शायद 19वें ओवर तक मैच में बने रहे। उसके बाद, मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि किसी को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। मैं शायद खुद को दोषी मानता हूं क्योंकि हमें मैच खत्म कर देना चाहिए था। जब हम सामूहिक रूप से पूरे 40 ओवर खेलेंगे, उसके बाद हम जीत की उम्मीद कर सकते हैं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार