India vs Sri Lanka: अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरू में 12-16 मार्च तक खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) को भारतीय टीम में शामिल किया है। पटेल को बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने खेलने के लिए हरी झंडी दे दी है।

Advertisement

भारतीय टीम यदि तीन स्पिनरों के आक्रमण के साथ जारी रहता है, तो अक्षर पटेल के जयंत यादव की जगह सीधे प्लेइंग इलेवन में जाने की संभावना है, उन्होंने पहले पांच टेस्ट में 11.86 की औसत से 36 विकेट लिए हैं।

Advertisement

इस बीच बीसीसीआई ने यह भी कहा कि कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है।

कुलदीप ने मोहाली में पहले टेस्ट में भाग नहीं लिया था, भारत ने जयंत यादव को अपने तीसरे स्पिनर के रूप में पसंद किया। जयंत ने दोनों पारियों में एक भी विकेट नहीं लिए, जबकि उनके स्पिन साथी आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने विकेट लेकर मैच में अपना दबदबा कायम रखा।

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), प्रियांक पांचाल, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, आर अश्विन, सौरभ कुमार, मो. सिराज, उमेश यादव, मो. शमी, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), अक्षर पटेल। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार