Axar Patel Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का फाइनल रविवार, 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 32 वर्षीय अक्षर पटेल भारत के लिए अब तक 93 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं जिसकी 87 पारियों में उन्होंने गेंदबाज़ी की और 94 विकेट चटकाए, वहीं 57 पारियों में बैटिंग करके 702 रन जोड़े।

Advertisement

यहां से वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के तीन विकेट चटकाते हैं तो वो अपने 97 T20I विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ फटाफट फॉर्मेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज़ बन जाएंगे। जान लें कि फिलहाल ये रिकॉर्ड दिग्गज़ गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है जिन्होंने 80 टी20 मैचों में 96 विकेट झटके।

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले बॉलर

  • युजवेंद्र चहल - 80 मैचों की 79 पारियों में 96 विकेट
  • कुलदीप यादव - 54 मैचों की 52 पारियों में 95 विकेट
  • अक्षर पटेल - 93 मैचों की 87 पारियों में 94 विकेट
  • रविचंद्रन अश्विन - 65 मैचों की 65 पारियों में 72 विकेट
  • वरुण चक्रवर्ती - 44 मैचों की 42 पारियों में 72 विकेट

बताते चलें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट में अब तक अक्षर पटेल को अपनी बैटिंग से कुछ खास कमाल करने का मौका नहीं मिला है, लेकिन इसी बीच उन्होंने अपनी बॉलिंग और फील्डिंग से टीम इंडिया को कई मुकाबले जितवाने में अहम भूमिका निभाई है। वो टूर्नामेंट में 6 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 8.09 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी की और 8 विकेट झटके।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार