Axar Patel Record: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने लखनऊ टी20 (IND vs WI 1st T20) में धमाकेदार गेंदबाज़ी की और 3.1 ओवर में 26 रन देकर वेस्टइंडीज के दो विकेट चटकाए। इसी बीच उन्होंने भारत के लिए एक डबल विकेट मेडन ओवर डाला और इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज कर लिया।

Advertisement

तोड़ा हरभजन और हार्दिक का रिकॉर्ड: सबसे पहले ये जान लीजिए कि अक्षर पटेल का डबल विकेट मेडन ओवर वेस्टइंडीज की पारी के छठे ओवर में देखने को मिला। ये अक्षर के कोटे का दूसरा ओवर था, जिसमें उन्होंने कोई रन नहीं दिया और भारत को 2 विकेट मिले। यहां पहले शिमरोन हेटमायर रन आउट हुए और फिर अक्षर ने रोवमैन पॉवेल को बोल्ड कर दिया।

गौरतलब है कि ये अक्षर पटेल के टी20 इंटरनेशनल करियर का छठा मेडन ओवर है। उन्होंने ये डालकर हरभजन सिंह और हार्दिक पांड्या को पछाड़ा है। अब अक्षर भारत के लिए T20I में तीसरे सर्वाधिक मेडन ओवल डालने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं।

Advertisement

भारत के लिए T20I में सर्वाधिक मेडन ओवर डालने वाले गेंदबाज़

  • जसप्रीत बुमराह - 13
  • भुवनेश्वर कुमार - 10
  • अक्षर पटेल- 6
  • हरभजन सिंह - 5
  • हार्दिक पांड्या - 5

अक्षर ने की बुमराह की बराबरी: 32 वर्षीय अक्षर पटेल टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए पावरप्ले में सर्वाधिक मेडन ओवल डालने के मामले में जसप्रीत बुमराह की बराबरी करके दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इन दोनों ही दिग्गजों ने 4-4 बार ये कारनामा किया है। इस रिकॉर्ड लिस्ट में टॉप पर भुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्होंने 6 बार T20I में मेडन ओवर डाले।

T20I में भारत के लिए पावरप्ले (1-6 ओवर) में सबसे ज्यादा विकेट मेडन ओवर

  • 6 - भुवनेश्वर कुमार
  • 4 - जसप्रीत बुमराह
  • 4 - अक्षर पटेल
  • 2 - हार्दिक पांड्या
  • 2 - रवि बिश्नोई
Advertisement

टीम इंडिया ने जीता मुकाबला: लखनऊ टी20 में भारतीय टीम ने ही टॉस जीता और वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया। मेहमान टीम के लिए कप्तान शाई होप (37 गेंदों पर 52 रन) और शेरफेन रदरफोर्ड (34  गेंदों पर 56 रन) ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली। इन्हीं के दम पर वेस्टइंडीज ने 19.1 ओवर में 171 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में टीम इंडिया के लिए कैप्टन श्रेयस अय्यर ने तूफानी शतक लगाया और 43 गेंदों पर 10 चौके 6 छक्के लगाकर नाबाद 102 रन बनाए। उनके अलावा ईशान किशन ने 27 गेंदों पर नाबाद 37 रन और अभिषेक शर्मा ने 10 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। इसी के दम पर मेजबान टीम ने 14.4 ओवर में 172 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 8 विकेट से जीत दर्ज की। उन्होंने पांच मैचों की सीरीज में भी 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार