आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) और अक्षर पटेल (Axar Patel) की शानदार पारियों की मदद से 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन का स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली ने तो 76 रन बनाए ही लेकिन अगर अक्षर पटेल की 47 रनों की पारी ना होती तो भारत 150 के पार भी ना जा पाता।

Advertisement

अक्षर ने 31 गेंदों में 47 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 1 चौका और 4 लंबे छक्के भी लगाए। अगर उनकी ये जुझारू पारी ना होती तो शायद विराट कोहली पर भी दबाव आ जाता और वो भी अपना विकेट गंवा बैठते लेकिन बापू ने बड़े मैच में दिखाया कि वो क्या करने का माद्द्दा रखते हैं। बल्ले से धमाल मचाने के बाद बापू ने गेंद से भी कमाल दिखाया और ट्रिस्टन स्टब्स का बड़ा विकेट चटकाया।

Advertisement

उनका शानदार प्रदर्शन देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी तारीफ की जा रही है। आइए देखते हैं कि किस तरह से फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार