श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी वाली भारतीय वनडे टीम (Indian ODI Team) ने रविवार, 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले (NZ vs IND 5th ODI) में 209 रन डिफेंड करके न्यूजीलैंड को रोमांचक अंदाज में 22 रनों हराया। इस मुकाबले के हीरो अक्षर पटेल (Axar Patel) रहे। उन्होंने पहले 55 गेंदों पर 46 रनों की शानदार पारी खेली और फिर 6.1 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट झटके। इसी के साथ भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की धरती पर पांच मैचों वनडे सीरीज 3-1 से जीतकर अपने नाम की।
अक्षर-ईशान ने खेली जुझारू पारी: न्यूजीलैंड के बे ओवल ग्राउंड पर एक बार फिर भारतीय टीम का बैटिंग ऑर्डर एक्सपोज़ हुआ। Team India पांचवें वनडे में महज़ 42.1 ओवर ही मैदान पर टिकी और 209 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। हालांकि इसी बीच अक्षर पटेल और ईशान किशन ने समझदारी दिखाई और 46-46 रनों की जुझारू पारी खेली। ईशान ने 58 गेंदों का सामना किया और अक्षर ने भी अपनी पारी में 55 गेंदें खेली। बताते चलें रोहित शर्मा (13 गेंदों पर 07 रन) और विराट कोहली (07 गेंदों पर 05 रन) ने एक बार फिर फैंस को निराश किया।
बात करें न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की तो कीवी कैप्टन मिचेल सेंटनर ने 10 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज़ जैकब डफी ने भी कमाल की बॉलिंग की और 8.1 ओवर में 60 रन देकर इतने ही विकेट निकाले। इनके अलावा मैथ्यू फिशर ने 7 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट, ब्लेयर टिकनर ने 5 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट और माइकल ब्रेसवेल ने 10 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट लिया।
भारतीय गेंदबाज़ों ने हार के जबड़े से छीनी जीत: न्यूजीलैंड के सामने 210 रनों का एक छोटा लक्ष्य था जिसे भारतीय गेंदबाज़ों ने नामुमकिन टारगेट बना दिया। Team India के लिए छह खिलाड़ियों ने गेंदबाज़ी की और सभी ने न्यूजीलैंड को एक-एक रन के लिए तरसा दिया। अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 30 रन देकर मेजबान टीम के 3 विकेट चटकाए। वहीं मोहम्मद सिराज ने इतने ही ओवर में 50 रन देकर 2 विकेट झटके।
आकिब नबी ने भी एक बार फिर कसी हुई बॉलिंग की और अपने कोटे में 37 रन देकर 1 विकेट लिया। भारतीय टीम के लिए डेब्यू ODI खेलने वाले यश ठाकुर ने भी अपनी बॉलिंग से दिल जीता और 10 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट निकाला। इनके अलावा अक्षर पटेल ने 6.1 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट और नमन धीर ने 2 ओवर में 4 रन देकर 1 विकेट झटका।
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की पूरी टीम 48.1 ओवर में 187 रनों ऑल आउट हुई। उनके सिर्फ चार खिलाड़ी डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (42 गेदों पर 31 रन), मिचेल सेंटनर (31 गेंदों पर 24 रन), निक केली (45 गेंदों पर 24 रन), विल यंग (42 गेंदों पर 22 रन) ही 20 प्लस का निजी स्कोर बना पाए। तो ऐसे Team India ने ये रोमांचक मुकाबला 22 रन और सीरीज 3-1 से जीतकर अपने नाम की।