27 सितंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन शुक्रवार को हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) का अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। पूर्व कप्तान को चुनावों में 147-73 की विशाल बढ़त के साथ एचसीए का अध्यक्ष चुना गया है।

Advertisement

भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार, अजहर ने पिछले सप्ताह अपना नामांकन दाखिल किया था। क्रिकेटर के बाद अब यह उनकी प्रशासन में एक नई पारी है।

Advertisement

अजहर ने भारत के लिए 99 टेस्ट और 334 वनडे खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 45.03 की औसत से 6215 रन बनाए हैं जबकि वनडे में 36.92 की औसत से 9378 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार