नई दिल्ली, 12 मार्च| चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कासी विश्वनाथन ने साफ कर दिया है कि कोरोना वायरस के कारण भारत सरकार की ओर से वीजा को लेकर जारी निर्देश के बाद विदेशी खिलाड़ी अब 15 अप्रैल के बाद ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के लिए अपनी-अपनी टीमों से जुड़ सकते हैं। वे इससे पहले तभी जुड़ सकते हैं कि जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उन खिलाड़ियों को विशेष अनुमति दिलवाए।

Advertisement

विश्वनाथन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अधिकतर विदेशी खिलाड़ियों ने अपना बिजनेस वीजा बुक कर लिया था और ऐसी परिस्थितियों में सरकार ने बुधवार को नया निर्देश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि 15 अप्रैल तक उन्हें भारत आने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Advertisement

उन्होंने कहा, "अधिकतर खिलाड़ी बिजनेस वीजा के साथ आते हैं और वे आईपीएल में खेलते हैं। इसलिए, उनके लिए तब तक आईपीएल से जुड़ना असंभव है जब तक कि बीसीसीआई उन्हें विशेष अनुमति न दिलवाए। इसके बाद अब उनके लिए यहां आना मुश्किल है। हम सरकार के खिलाफ नहीं जा सकते हैं।"

यह पूछे जाने पर कि अब सबसे अच्छा तरीका क्या हो सकता है, उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि बीसीसीआई को सरकार के साथ बैठक करके इस पर बातचीत करना चाहिए। मुझे लगता है कि केंद्र और राज्य सरकारों को यह समझना चाहिए कि अब उन्हें आगे क्या करने की जरूरत है। जब तक खिलाड़ियों को बीसीसीआई से विशेष अनुमति नहीं मिलती, तब तक उनका (विदेशी खिलाड़ियों का) आईपीएल टीमों के साथ जुड़ना संभव नहीं है।"

बुधवार को हुई मंत्रियों की समूह की दूसरी बैठक में कारोनावायरस को देखते हुए सिवाय कुछ अधिकारी वर्गो के 15 अप्रैल तक के लिए सभी वीजा को रद्द कर दिया गया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार