बुधवार (13 दिसंबर, 2023) के दिन राजकोट के एससीए स्टेडियम में हरियाणा और तमिलनाडु के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें हरियाणा की टीम ने 63 रनों से जीत हासिल करके फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मैच में तमिलनाडु को बेशक हार का सामना करना पड़ा लेकिन बल्लेबाज बाबा इंद्रजीत ने अपनी टीम के लिए कुछ ऐसा किया जिसने उन्हें क्रिकेट फैंस की नजरों में हीरो बना दिया।

Advertisement

इस मैच में मिड इनिंग के दौरान बाबा इंद्रजीत बुरी तरह से चोटिल हो गए थे और ये ऐसा पल था कि उन्हें कॉल लेना था कि वो बल्लेबाजी के लिए जाएंगे या नहीं लेकिन इस बल्लेबाज ने गज़ब का हौंसला दिखाते हुए अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी का फैसला किया। इंद्रजीत अपने मुंह पर टेप लगाकर बल्लेबाजी करने के लिए आए और शेर की तरह अकेले लड़ते रहे।

 
Advertisement

हरियाणा के खिलाफ 294 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंद्रजीत 14वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए तो तमिलनाडु 54 रन पर 3 विकेट गंवा चुका था। इंद्रजीत को बल्लेबाजी के लिए आता देख हर कोई हैरान था क्योंकि उनके होंठ के ऊपर हिस्से पर टेप लगी हुई थी और साफ नजर आ रहा था कि वो दर्द से तड़प रहे थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी टीम के लिए लड़ने का फैसला किया।

अपने आखिरी दो मैचों में इंद्रजीत ने 103* और 92 रन बनाए थे और वो इस मैच में भी बड़े स्कोर के लिए तैयार दिख रहे थे, लेकिन 64 के स्कोर पर डीप में अंकित कुमार ने उनका कैच पकड़कर एक अच्छी पारी का अंत कर दिया और इंद्रजीत के आउट होते ही तमिलनाडु के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो गई।

Also Read: Live Score

मैच के बाद प्रेस प्रेस में, कप्तान दिनेश कार्तिक ने खुलासा किया कि दाएं हाथ के बल्लेबाज को मिड इनिंग के बीच में ब्रेक के दौरान बाथरुम में गिरने के कारण चोट लग गई थी और ऊपरी होंठ पर गहरा घाव हो गया था। ये मैच समाप्त होने के तुरंत बाद, इंद्रजीत अस्पताल पहुंचे जहां उनके "गहरे घाव" के लिए टांके लगाए गए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार