न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले पाकिस्तान की टीम को दो बड़े झटके लग चुके हैं। पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आज़म और सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक 26 दिसंबर से माउंट माउंगानुई में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए चुने गए 17 खिलाड़ियों की लिस्ट में घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले इमरान बट को शामिल किया है।

Advertisement

पिछले हफ्ते क्वीन्सटाउन में अभ्यास सत्र के दौरान इमाम ने अपना बायां अंगूठा चोटिल करवा लिया था और वहीं पाकिस्तानी कप्तान बाबर ने इसके एक दिन बाद ही अभ्यास सत्र के दौरान अपने दाहिने हाथ का अंगूठा चोटिल करवा लिया था। दोनों को अभी भी टीम के चिकित्सा कर्मचारियों की निगरानी में रखा गया है। 

Advertisement

हालांकि, ये देखना दिलचस्प होगा कि ये दोनों अहम खिलाड़ी 3 जनवरी को क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट तक फिट हो पाते हैं या पाकिस्तानी टीम को इनके बिना ही खेलना पड़ता है।

बाबर की अनुपस्थिति का मतलब है कि मोहम्मद रिज़वान पहले टेस्ट में पाकिस्तान की तरफ से कप्तानी करेंगे। जब वो शनिवार को टॉस के लिए मैदान में उतरेंगे, तो वो पाकिस्तान की कप्तानी करने वाले 33वें कप्तान बन जाएंगे।

वहीं, बाबर और इमाम के पहले टेस्ट मैच से बाहर हो जाने के बाद न्यूजीलैंड की राह और आसान हो गई है। अगर कीवी टीम पाकिस्तान को दो टेस्ट मैचों में क्लीन स्वीप कर देती है, तो इस टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह आसान हो सकती है। न्यूजीलैंड का पाकिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप करना भारत के लिए खतरे की घंटी होगी। भारत को आगामी 7 टेस्ट मैचों में से 5 जीतने जरूरी होंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार