India vs Pakistan: एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को दुबई में अपना पहला मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। एशिया कप और आईसीसी इवेंट ही ऐसे इवेंट हैं जहां भारत पाकिस्तान से खेलता है इसके अलावा दोनों देशों के बीच क्रिकेट नहीं खेला जाता है। इस एशिया कप में भारत के तीन बार पाकिस्तान से खेलने की संभावना बन रही है। 

Advertisement

जब पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बिना झझक इसका जवाब दिया। एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या पाकिस्तान यूएई में अपकमिंग एशिया कप में तीन बार भारत का सामना करने पर उसे 3-0 से हरा सकती है?

Advertisement

इस सवाल का जवाब देते हुए बाबर आजम ने कहा, 'देखे प्रेशर कुछ नहीं है। कोशिश यही होती है की मैच को मैच के तरह ही खेलें।  हां, भारत के खिलाफ खेलने पर अलग तरह का दबाव होता है लेकिन जैसा कि हमने पिछले विश्व कप में कोशिश की थी। हम अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करने और अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने की कोशिश करेंगे।'

बाबर आजम ने आगे कहा, 'इस बार भी हमारा फोकस अपना बेस्ट देने पर रहेगा। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना हमारे हाथ में है, परिणाम नहीं। अगर हम अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे तो परिणाम भी आएंगे।' बता दें कि चार साल पहले पिछले एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के दो मैच हुए थे और भारत दोनों में जीता था। फाइनल में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला खेला और जीत दर्ज की थी।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार