पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रन (Fastest 7000 T20 Runs) बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। नेशनल टी-20 कप में साउदर्न पंजाब के खिलाफ रविवार (3 अक्टूबर) को रावलपिंडी में सेंट्रल पंजाब के लिए शानदार अर्धशतकीय पारी के दौरान आजम ने यह कारनामा किया। 

Advertisement

आजम ने 49 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 59 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में 16वां रन बनाते ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 7000 करन पूरे कर लिए। 26 साल के बाबर ने सिर्फ 187 पारियों में यह कारनामा पूरा किया है। 

Advertisement

इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जो 192 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंच थे। 212 पारी के साथ विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

बता दें कि इससे पहले खेले गए मुकाबले में आजम ने शतक जड़ा था और वह बतौर एशियाई बल्लेबाज सबसे ज्यादा टी-20 शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच थे। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउदर्न पंजाब की टीम ने कुल 119 रन बनाए थे। जिसके जवाबल में आजम की पारी के दम पर सेंट्रल पंजाब ने 16 गेंद बाकी रहते हुए 3 विकेट गवांकर ही जीत हासिल कर ली।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार