Pakistan vs New Zealand: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam Fastest 6000 ODI Runs) ने शुक्रवार (14 फरवरी) को करांची के नेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में इतिहास रच दिया। जैकब डफी द्वारा डाले गए पारी के सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका मारकर बाबर ने वनडे इंटरनेशनल में अपने 6000 रन पूरे कर लिए। 

Advertisement

बाबर वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 6000 रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। बाबर ने 123 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है और इस लिस्ट में उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला की बराबरी की। 

Advertisement

बाबर पाकिस्तान के दसवें खिलाड़ी बने हैं, जो इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। इससे पहले इंजमाम उल हक, मोहम्मद यूसुफ, सईद अनवर, शाहीद अफरीदी, शोएब मलिक, जावेद मियांदाद, यूनिस खान, सलिम मलिक, मोहम्मद हफीज और इजाज अहमद ने यह कारनामा किया था। 

बता दें कि इससे पहले ट्राई सीरीज के पहले दो मुकाबलों में बाबर का बल्ला नहीं चला था, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 रन और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 23 रन की पारी खेली।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

न्यूजीलैंड: विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, विलियम ओरुर्के

पाकिस्तान: फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेट कीपर), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार