South Africa vs Pakistan 2nd Test: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam in SENA)  ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर ने 127 गेंदों में 58 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने सात चौके जड़े। डेब्यू मैच खेल रहे 18 साल के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका की गेंद पर आउट होकर वह पवेलियन लौटे। 

Advertisement

बाबर पाकिस्तान के लिए SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया) देशों में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बाबर के अब 197 पारियों में 8245 रन हो गए हैं। बाबर ने इस लिस्ट में पूर्व बल्लेबाज इंजमाम उल हक को पीछे छोड़ा, जिन्होंने SENA देशों में 237 पारियों में 8224 रन बनाए थे। 

Advertisement

बता दें कि दिसंबर 2022 के बाद यह पहली बार था जब बाबर ने एक टेस्ट पारी में 100 से ज्यादा गेंद खेली।

साउथ अफ्रीका के 615 रन के विशाल स्कोर के जवाब में पाकिस्तान की शुरूआत खराब रही औऱ पहले 3 विकेट सिर्फ 20 रन गिर गए। जिसके बाद बाबर ने मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 98 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

बाबर तेज गेंदबाज मफाका के टेस्ट करियर का पहला शिकार बने। इससे पहले मफाका ने बाबर को वनडे और टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में आउट किया है। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

बाबर ने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 54 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने दूसरी पारी में 85 गेंदों में 50 रन बनाए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार