पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने जिम्बाव्वे के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। आजम ने 125 गेंदों में 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से 125 रन की पारी खेली। उनके वनडे करियर का यह 12वां शतक है और इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

Advertisement

हाशिम अमला और विराट कोहली को छोड़ा पीछे

Advertisement

बाबर आजम पुरुष वनडे क्रिकेट में सबसे तेज (Fastest Batsmen to 12 ODI Centuries by innings) 12 वनडे शतक पूरे करने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। आजम ने सिर्फ 75 पारियों में यह कारनामा किया है। इस मामले में उन्होंने हाशिम अमला और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। अमला ने 81 औऱ कोहली ने 83 पारियों में इस मुकाम तक पहुंचे थे। 

क्विंटन डी कॉक ने इसके लिए सबसे कम 74 पारियों में 12 वनडे शतक पूरे किए थे। 

तोड़ा इंजमाम-उल-हक का रिकॉर्ड

आजम द्वारा खेले गई 125 रन की पारी, वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी भी पाकिस्तानी कप्तान द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक का रिकॉर्ड तोड़ा। इंजमाम ने साल 2004 में भारत के खिलाफ हुए वनडे में लक्ष्य का पीछे करते हुए 122 रन बनाए थे।

Advertisement

बतौर कप्तान सबसे तेज शतक

इसके अलावा बतौर वनडे कप्तान पाकिस्तान के लिए सबसे कम पारियों में पहला शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनका यह बतौर वनडे कप्तान तीसरा मैच है। इस मामले में उन्होंने शाहिद अफरीदी और अजहर अली की बराबरी की है। इन दोनों खिलाड़ियों ने बतौर वनडे कप्तान तीन-तीन पारियों में पहला शतक जड़ा था।

हालांकि उनका यह शतक टीम को जीत नहीं दिला पाया और जिम्बाब्वे ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को मात दे दी। मेजबान पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार