Sri Lanka vs Pakistan: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई पारी के 52वें ओवर में पाक के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) से बड़ी चूक हो गई। बाबर आजम ने कवर पर आसान सा कैच टपका दिया जब एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) लगभग आउट ही हो गए थे। एंजेलो मैथ्यूज को उनके 100वें टेस्ट में इस तरह का जीवनदान मिलना उनके लक को दिखाता है।

Advertisement

दूसरे स्पिनर के रूप में इस टेस्ट के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किए गए नौमान अली ने एक ऐसी गेंद फेंकी जिसकी पिच तक मैथ्यूज नहीं पहुंच पाए थे। इस गेंद को मैथ्यूज ठीक से जज नहीं कर पाए और गेंद उनके बल्ले से टकराकर कवर पर तैनात बाबर आजम के पास चली गई। बाबर आजम के पास इस कैच को पकड़ने का आसान सा मौका था।

Advertisement

हालांकि, बाबर आजम ऐसा करने में कामयाब ना हो सके। गेंद उंगलियों से फिसल गई और मैथ्यूज को जीवनदान मिल गया। नौमान अली ने कुछ ओवर बाद फिर से जादू दिखाया और मैथ्यूज को 42 रन पर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच करवाया।

वहीं अगर मैच की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। पहले विकेट के लिए श्रीलंका ने 92 रनों की साझेदारी की जिसके बाद उन्हें निश्चित अंतराल पर झटके लगते रहे। खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बना लिए हैं। दिनेश चांदीमल 49 और डिसिल्वा 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार