Pakistan vs Sri Lanka 2nd ODI: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने शुक्रवार (14 नवंबर) को श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 119 गेंदों में नाबाद 102 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके जड़े। बता दें कि बाबर ने 84 पारी और 806 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई शतक लगाया है। वनडे इंटरनेशनल में बाबर का यह 20वां शतक है और इस पारी के दौरान उन्होंने कई खास रिकॉर्ड्स बना दिए। 

Advertisement

वॉर्नर को छोड़ा पीछे

Advertisement

सबसे कम पारियों में 20 वनडे शतक जड़ने के मामले में डेविड वॉर्नर को पछाड़कर बाबर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। बाबर ने 136 पारी में यह मुकाम हासिल किया और वॉर्नर ने इसके लिए 142 पारियां खेली थी। 

20 वनडे शतकों तक पहुँचने के लिए सबसे कम पारियां:

108 – हाशिम अमला, 

133 – विराट कोहली, 

Advertisement

136 – बाबर आज़म*, 

142 – डेविड वॉर्नर, 

150 – क्विंटन डी कॉक, 

Advertisement

175 – एबी डिविलियर्स

घर में सबसे ज्यादा शतक

बाबर का अपनी सरजमीं पर यह आठवां वनडे शतक है। वह अपने घर में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ (7 शतक) को पीछे छोड़ा। 

Advertisement

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा शतक

पाकिस्तान के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पूर्व बल्लेबाज सईद अनवर की बराबरी की, जिनके नाम 247 मैच की 244 पारियों में 20 शतक दर्ज हैं।। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने दूसरे वनडे में श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता  मिलने के बाद श्रीलंका ने 8 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 48.2 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। बबाबर के अलावा फखर जमान ने 78 रन और मोहममद रिजवान ने नाबाद 51 रन की पारी खेली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार