Babar Azam Unwanted Record: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ बाबर आज़म (Babar Azam) बीते मंगलवार, 28 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए पहले टी20 मुकाबले (PAK vs SA 1st T20) में बिना खाता खोले आउट हुए। गौरतलब है कि इसी के साथ अब बाबर ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) के एक बेहद ही घटिया रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में बाबर आज़म ने पाकिस्तान के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी की और वो 2 गेंदों पर 0 रन बना आउट हो गए। उनका विकेट साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने चटकाया जिनकी गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स ने कैच पकड़ा।

Advertisement

बता दें कि ये बाबर आज़म के टी20I करियर का आठवां डक है, यानी वो इस फॉर्मेट में पाकिस्तान के लिए बैटिंग करते हुए आठ बार जीरो के स्कोर पर आउट हो चुके हैं। यही वज़ह है उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जोड़ गया है और वो पाकिस्तान के लिए टी20I क्रिकेट में शाहीद अफरीदी की बराबरी करते हुए तीसरे सर्वाधिक डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वो 129 टी20 मैचों में 8 बार जीरो पर आउट हुए हैं। वहीं शाहिद अफरीदी अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 98 मैचों में 8 बार ऐसे ही आउट हुए थे। ये अनचाहे रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर उमर अकमल हैं जो कि 84 मैचों में 10 बार खाता नहीं खोल पाए थे।

पाकिस्तान के लिए टी20 में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी

उमर अकमल - 84 मैचों में 10 बार

सैम अयूब - 49 मैचों में 9 बार

Advertisement

शाहिद अफरीदी - 98 मैचों में 8 बार

बाबर आज़म - 129 मैचों में 8 बार

कामरान अकमल - 58 मैचों में 7 बार

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बात करें अगर रावलपिंडी में हुए पहले टी20 मुकाबले की तो यहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बैटिंग का न्योता दिया था जिसके बाद मेहमान टीम ने रीजा हेड्रिक्स की 60 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 18.1 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 139 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इस तरह अफ्रीकी टीम ने 55 रनों से ये मैच जीतकर अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार