ENG VS PAK Test: इंग्लैंड के खिलाफ अगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लग सकता है। कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) वार्म-अप मैच के दौरान चोटिल हो गए और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। 

Advertisement

दरअसल, पाकिस्तान टीम इस समय प्रोफेशनल काउंटी क्लब (PCC) सेलेक्ट XI के खिलाफ तीन दिवसीय वार्म-अप मैच खेले रही है। मैच के दूसरे दिन शुक्रवार (14 अगस्त) को बाबर को एक तेज गेंद सीधे उंगली पर लगी, जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा।

यह घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। तेज गेंदबाज मैनी लम्सडेन ने बाबर को एक तेज गेंद फेंकी, जो सीधे उनकी उंगली पर जा लगी। गेंद लगते ही बाबर दर्द में नजर आए और उन्होंने अपना बल्ला भी नीचे छोड़ दिया।

इसके बाद मैदान पर मौजूद मेडिकल स्टाफ और फिजियो तुरंत बाबर के पास पहुंचे। उन्हें उपचार दिया गया, लेकिन चोट के बाद पाकिस्तान के कप्तान दोबारा बल्लेबाजी जारी नहीं रख सके और मैदान से बाहर चले गए। बाबर ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 17 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाए थे। 

VIDEO:

अब पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट उम्मीद कर रहा होगा कि बाबर की उंगली की चोट ज्यादा गंभीर न हो और वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज तक पूरी तरह फिट हो जाएं। फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से उनकी चोट को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज का पहला टेस्ट 19 से 23 अगस्त तक लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 27 से 31 अगस्त तक लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 9 से 13 सितंबर तक बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान की नजरें अब बाबर आजम की चोट पर रहेंगी, क्योंकि सीरीज से पहले कप्तान का फिट रहना टीम के लिए बेहद जरूरी है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार