पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो पाया था जिसके बाद दूसरे दिन मेहमान टीम ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। इस मैच में भी खराब फॉर्म से गुजर रहे पूर्व कप्तान बाबर आज़म से उम्मीदें की जा रही थीं लेकिन वो इस मैच में भी नाकाम रहे।

Advertisement

शाकिब की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने 77 गेंदों में 31 रन बनाए लेकिन अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान बाबर का वो टच मिसिंग था जिसके लिए वो जाने जाते हैं। जब लग रहा था कि बाबर इस मैच में खोया हुआ फॉर्म पा लेंगे और बड़ी पारी खेलेंगे तभी बांग्लादेशी कप्तान ने शाकिब अल हसन को गेंद थमाई और फिर शाकिब ने पाकिस्तान को बाबर के रूप में एक बड़ा झटका दे दिया।

Advertisement

पाकिस्तान की पारी का 54वां ओवर शाकिब कर रहे थे और इस ओवर की दूसरी गेंद पर बाबर पूरी तरह से गच्चा खा गए और एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए। उनके विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

मौजूदा सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही पाकिस्तानी टीम इस टेस्ट में भी बैकफुट पर नजर आ रही है। ताजा समाचार लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 6 विकेट खोकर 211 रन बना लिए हैं और क्रीज़ पर आघा सलमान और खुर्रम शहज़ाद की जोड़ी है। यहां से अगर पाकिस्तान को इस मैच में वापसी करनी है तो उन्हें किसी तरह से 300 के पार पहुंचना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार